Advertisement

मंत्री की फटकार के बाद हर घर स्वच्छ पानी, वंचित क्षेत्रों में जल्द शुरू होगी सप्लाई

विधायक प्रतिनिधि की पहल रंग लाई, इलाके में जलापूर्ति की तैयारी तेज
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पानी की समस्या को लेकर विधायक प्रतिनिधि द्वारा की गई शिकायत के बाद अब संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। विधायक प्रतिनिधि ने क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर विभागीय मंत्री के समक्ष शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने एसडीओ जल संसाधन को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया था।

जानकारी देते हुए 5 अक्टूबर को विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम ने बताया कि मंत्री के निर्देश के बाद एसडीओ पीएचडी एवं जेई ने क्षेत्र का जायजा लेते हुए पाइपलाइन से वंचित इलाकों में जल्द पानी की सप्लाई पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री के बनकनारी सहित अन्य उन क्षेत्रों में भी बहुत जल्द पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा, जहां अब तक जलापूर्ति नहीं हो सकी है। इस दौरान दिलीप गंझू, धनलाल कपरदार, उप मुखिया मासूम अली रजा, वार्ड सदस्य मोबिन अंसारी, तनवीर आलम, अमीर फजल, जल सहिया साजिबून खातून सहित अन्य स्थानीय रहिवासी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई।

विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम ने कहा कि क्षेत्र के रहिवासी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे है। कहा कि पानी सभी की मूलभूत जरूरत है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के किसी भी घर को स्वच्छ पेयजल से वंचित न रहना पड़े। मंत्री के संज्ञान में मामला लाने के बाद विभागीय अधिकारियों को जल्द समाधान का निर्देश मिला है। स्थानीय रहिवासियों ने उम्मीद जताई कि मंत्री के निर्देश और मोहम्मद शेरे आलम के अथक प्रयास से जल्द ही क्षेत्र के रहिवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *