ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पुलिस और आमजनों के बीच समन्वय और बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीते 29 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया। विद्यालय के क्लास रूम में आयोजित इस केोनस्लिंग सेशन में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी ने नैतिक शिक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम और पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बच्चों को समझाया कि मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अनजान व्यक्ति से संपर्क होने पर क्या करना चाहिए और किसी भी तरह के शोषण या गलत व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस हेल्पलाइन 1098 / 112 पर सूचना दें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डी.के. शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास और कानूनी समझ बढ़ती है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply