प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के सीटीपीएस डीवीसी कॉलोनी के पश्चिमपल्ली स्थित क्वार्टर में बीते 17 सितंबर को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल रोहित सिन्हा की 30 सितंबर की अहले सुबह रांची स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
रोहित की मौत के साथ ही इस गोलीकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। इस घटना में रोहित के पिता नरेश सिन्हा और मां रेणु देवी की मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोहित को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। पिछले करीब 13 दिनों से उसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था।
बताया गया कि गोलीबारी की घटना में रोहित गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसके शरीर में फंसी कुछ गोलियों को निकाल दिया था। इसके बावजूद उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी और आख़िरकार 30 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। रोहित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और आसपास के रहिवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
![]()













Leave a Reply