रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-8/डी रहिवासी संतोष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एनआईजी कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी बीते एक अक्टूबर को सेक्टर-5/डी स्थित अथ्यप्पा स्कूल के समीप से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर 2 अक्टूबर को थाना में कांड क्रमांक-42/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवांशु प्रभाकर, पिता चंद्र किशोर सिंह, रहिवासी एग्जीक्यूटिव हॉस्टल, क्वार्टर नंबर 2004, सेक्टर-5/डी को पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के गैराज से चोरी की गई उक्त कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-6 थाना कांड क्रमांक-34/26, दिनांक 8 अगस्त, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित याकुजा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी सेक्टर-4 सिटी सेंटर से बरामद की। दोनों स्कूटी को विधिवत जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को 3 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक गुप्तेश्वर पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर राम, गृह रक्षक संतोष कुमार व् गृह रक्षक चालक सोनू कुमार सिंह शामिल थे।
![]()













Leave a Reply