रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फ्रनेस मे स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या के-21 एवं के-22 में 8 अक्टूबर की सुबह लगभग 9:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई।
बताया गया कि सम्भवत: गर्म स्लैग के कारण बेल्ट ने आग पकड़ी। घटना की सूचना मिलते ही फायर विंग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इस संबंध में बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि घटना का प्लांट की मुख्य इकाइयों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उत्पादन सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित कन्वेयर बेल्ट फर्नेस के बाहर स्थित है, इसलिए फर्नेस के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि जले हुए कन्वेयर बेल्ट को जल्द ही रिप्लेस किया जाएगा। प्लांट में उत्पादन और अन्य गतिविधियां सामान्य तरीके से जारी हैं।
![]()













Leave a Reply