प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी क्षेत्र में बीते 11 मई को जान मारने की धमकी देने तथा अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
इसे लेकर 30 सितंबर को कथारा ओपी पुलिस द्वारा बताया गया कि गोमिया थाना (कथारा ओपी) क्षेत्र के महली बांध रहिवासी महेश रजवार के पुत्र अनल कुमार के लिखित आवेदन के पश्चात जान मारने की नियत से अपहरण करने के आरोप में थाना में बीते 11 मई को कांड क्रमांक-63/2026 दर्ज कर जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के बखरी टोला खेतको रहिवासी कामेश्वर यादव के पुत्र विजय यादव तथा कन्हैया यादव को आरोपी बनाया गया था। जिसमें कन्हैया यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
पुलिस के अनुसार मामले में फरार चल रहे आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। उक्त कांड में आरोपियों के खिलाफ वीएनएस की धारा-115(2), 126(2), 127(2),140(1), 140(2),352,351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विजय यादव के खिलाफ पूर्व में पेटरवार थाना में कांड क्रमांक-204/20 भादवि की धारा-323, 324, 325, 341, 342, 307, 379/34 तथा कांड क्रमांक-158/13 भादवि की धारा-341, 323, 379/34 के तहत मामला दर्ज है। इस अवसर पर कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक रवि चौरसिया तथा ओपी के रिजर्व गार्ड उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply