Advertisement

आरसीएफ पुलिस के शिकंजे में 32 मामलों का तड़ीपार आरोपी

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। हाल ही में आर सी एफ पुलिस ने 32 मामलों के तड़ीपार आरोपी नरेंद्र उर्फ़ रविन्द्र उर्फ़ नाडू उर्फ़ कडू (27) को ताजा मोबाईल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी गई एक लाख की मोबाईल सहित एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। इसके आलावा पुलिस ने उसके साथी सुजल सतीश कुटे (18) को भी धर दबोचा है। चेंबूर कॉलोनी से गिरफ्तार नाडू कि मोटरसाइकिल का नंबर MH 03 EY- 3620 है। मुंबई और नवी मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कडू पर कुल 32 मामले दर्ज हैं, पुलिस द्वारा उसे तड़ीपार कर दिया था, लेकिन वह चेंबूर कैंप इलाके में रहकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अब इस मामले कि जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप बाला साहेब पवार कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नरेंद्र उर्फ़ रविन्द्र उर्फ़ नाडू उर्फ़ कडू इस बार अपने नए लुक, बुर्का पहनकर वाशिनाका के गवांन पाडा में एक घर से दो कीमती मोबाइल चोरी कर फरार हो गया इस बार चोरी करने के लिए बुर्का (हिजाब) पहनकर इस घटना को अंजाम दिया, ताकि पुलिस बुर्का वाली को ढूंढते रहे। लेकिन पुलिस ने कई बार सीसीटीवी को खंघाला, ताकि मोटरसाइकिल सवारों कि पहचान कि जा सके। इस बीच को दोनों मोटरसाइकिल सवारों के जूतों पर पड़ी, दोनों ही पुरुषों के जूते पहन रखे थे। यहां से पुलिस ने अपनी जांच कि दिशा को बदल दिया।

बताया जाता है कि आरसीएफ पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस आयुक्त प्रमोद काकडे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय पाटिल के मार्गदर्शन में डिटेक्शन की पूरी टीम नरेंद्र उर्फ़ रविन्द्र और सुजल कुटे कि तालाश में जुट गई। इस टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप बाला साहेब पवार के सहयोगी में हवालदार प्रदीप शिंदे, श्रीहरि कसबे, चंद्रकांत खैरे, संकेत धूमल, लक्ष्मीकांत इंगोले आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद एक सप्ताह में आरोपियों को चेंबूर कैंप से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है।

इस कामयाबी पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रमोद काकडे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय पाटिल ने सहायक पुलिस निरीक्षक पवार कि टीम को बधाई दी। ऐसे में माना जा रहा है कि बिना किसी सुराग इस तरह के मामलों को सुलझाना मुश्किल ही नहीं कठिन भी होता है। बावजूद इसके आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में 32 मामलों के शातिर आरोपी को पवार कि टीम ने धर दबोचा है।

Tegs: #Accused externed in 32 cases nabbed by RCF Police.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *