Advertisement

असामाजिक तत्वों ने की विद्यालय में लगे सीसीटीवी व कैमरे की चोरी, इनवर्टर तार फेंका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। असामाजिक तत्वों ने बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र की चलकरी उत्तरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जमकर उत्पात मचाया।

जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्व विद्यालय के कार्यालय द्वार के ऊपर लगाए गये सीसीटीवी कैमरे को खोलकर ले जाने में कामयाब रहे। यह घटना रविवारीय छुट्टी के दौरान बीते 4-5 अक्टूबर की रात की बतायी जा रही है। बताया जाता हैं कि सीसीटीवी के सभी कनेक्शन को काट दिया गया और एक कैमरा को भी सामाजिक तत्व अपने साथ ले गये। जिसदिन सम्पूर्ण विद्यालय का सीसीटीवी अस्त, व्यस्त हो गया।

विद्यालय के एचएम अनिल सिंह ने 5 अक्टूबर को निरीक्षण में आए पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना से कंप्यूटर से संबंधित पढ़ाई विद्यालय में पूरी तरह बाधित रही। यह भी बताया कि घटना की लिखित सूचना पेटरवार थाना में देकर जांच, पड़ताल कर अपराधियों की धरपकड़ की मांग की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *