प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में अधिवक्ता संघ बेरमो मुख्यालय की एक अहम बैठक 3 अक्टूबर को आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने की।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। पहले अधिवक्ता मृत्यु लाभ योजना के तहत 50 हजार रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसी निर्णय के तहत अधिवक्ता संघ बेरमो द्वारा दिवंगत अधिवक्ता विवेकानंद की धर्म पत्नी मंजू मिश्रा को मृत्यु लाभ योजना के तहत सहयोग राशि के रूप में नकद एक लाख रुपये तथा दुर्गा पूजा लाभांश राशि प्रदान की गई।
संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार प्रजापति ने उनके पैतृक आवास पाथुरिया, जरीडीह जाकर राशि हस्तगत कराई। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि भविष्य में भी संघ सहयोग के लिए खड़ा रहेगा। साथ ही झारखंड बार कौंसिल से मिलने वाली राशि को भी अविलंब दिलाने में संघ सहयोग करेगा।
![]()













Leave a Reply