रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर 6 नवंबर को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 26 मामलों की क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि आम रहिवासियों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखें तथा उसके निष्पादन के बाद आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें। आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आश्चर्य यह कि सप्ताह में दो दिन आयोजित उक्त कार्यक्रम में अबतक हजारों हजार आवेदन पर हुई कार्रवाई से शायद हीं जिले का कोई शिकायतकर्ता को जानकारी प्राप्त हुई होगी। अब भी कई शिकायतकर्ता जन सुनवाई में की गयी शिकायतों की प्रगति की बाट जोह रहे है। बताया जाता है कि समाहरणालय में आयोजित जन सुनवाई के अवसर पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी हेमलता बून, एडीईएस सुचिता किरण समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply