Advertisement

स्वर्णालिका डांडिया सीजन 2 का 15 अक्टूबर को आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार(बोकारो)। बोकारो के स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज़ की ओर से आगामी 15 अक्टूबर को स्वर्णालिका डांडिया सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से मानसरोवर गार्डन आशालता सेक्टर-5 में होगा।

आयोजन में शहर के परिवारों को आमंत्रित किया गया है। प्रवेश निःशुल्क रहेगा तथा इच्छुक स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज़ के प्रतिष्ठान से फ्री पास प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष कार्यक्रम में माता की चौकी, भजन संध्या, भजन क्लबिंग, सिंगर्स और एंकर्स की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा नटखट स्वीट्स की ओर से खान-पान एवं विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी।

स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज़ के संचालक संजय रस्तोगी, शिखर रस्तोगी एवं आदर्श रस्तोगी ने 6 अक्टूबर को भेंट में बताया कि पिछले वर्ष डांडिया आयोजन में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी रही थी। रहिवासियों के उत्साह को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम को और भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार के साथ आयोजन में शामिल होने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *