करगली फिल्टर प्लांट का जीर्णोद्धार कार्य देख जतायी नाराजगी
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की टीम ने 6 अक्टूबर को बोकारो नील के हद में बीएंडके क्षेत्र के करगली फिल्टर प्लांट और कुरपनीया, काश्मीर कॉलोनी, गांधीनगर व संडे बाजार सहित अन्य आवासीय कॉलोनियों की स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार वेलफेयर टीम कॉलोनीयों में गार्बेज की स्थिति, कॉलोनियों में साफ – सफाई, आवासों की स्थिति से अवगत हुई। इस दौरान सीएमसी के तहत सीसीएल आवासों में कार्यों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर वेलफेयर टीम के सदस्यों ने कहा कि सीएमसी के तहत सीसीएल के क्वार्टरों में चल रहे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता देखी। कहा कि कॉलोनियों में गंदगी फैली है। यूनियन नेताओ ने करगली फिल्टर प्लांट के जीर्णोद्धार कार्य को देख नाराजगी जतायी। इस दौरान टीम ने कॉलोनियों में मूलभूत सूविधाओं और फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि बीएंडके प्रक्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों में पेयजल की गंभीर समस्या है। फिल्टर प्लांट मे झाड़ी का अंबार लगा है। यहां शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित ढंग से नही है।
यूनियन नेताओ ने कहा कि ब्लीचिंग पाउडर और चूना की कमी के कारण हमेशा शुद्ध पेयजल आपूर्ति मे दिक्कत होती रहती है। पानी का पाइप लीकेज होने से आने -जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। इस दौरान सीसीएल मुख्यालय रांची के प्रबंधक आशीष कच्छप, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओसी मनोज कुमार, एसओ एचआर विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर रवि शंकर सिंह, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर पी एन सिंह सहित वेलफेयर बोर्ड के सदस्य राजेश कुमार सिंह, विनय सिंह मानकी, प्रदीप कुमार विश्वास, सुखदेव प्रसाद, विंध्याचल बेदिया,अरविंद शर्मा, रामेश्वर कुमार मंडल, मुकेश कुमार के अलावे बीएंडके क्षेत्र के अभियंता अनूप कुमार व ज्ञान वर्धन, ओवर सीयर दीपक कुमार, मोहम्मद साहिल, राहुल कुमार सिंह, यूनियन प्रतिनिधि रामनिहोरा सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, राहुल कुमार, संतोष कुमार ,नागेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र प्रसाद सहित कई शामिल थे।
![]()













Leave a Reply