रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री (सीएम) उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह की फुटबॉल टीम ने परचम लहराया है। अब यह टीम आगामी 8 अक्टूबर से झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
उक्त जानकारी देते हुए एक अक्टूबर को विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह की टीम पहले प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने के बाद बीते 30 सितंबर को टीम जिला स्तर में भी विजेता रही। कहा कि जिला स्तरीय फुटबॉल मैचों का आयोजन अयप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो में आयोजित किया गया था, जिसमें उनके विद्यालय की टीम ने कसमार की टीम को 3 – 0 से तथा चंद्रपुरा की टीम को 2 – 0 से हराया।

फाइनल में जरिडीह प्रखण्ड की टीम से हुए कड़े मुकाबले में पेनाल्टी शूट आउट के जरिए 3 – 2 से विजेता बनी। अब मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह की टीम रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बोकारो जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
फुटबॉल टीम की कप्तान प्रीति कुमारी ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। इसमें कोच चंद्र भूषण श्रीवास्तव तथा मैनेजर राज कुमार महतो का अहम योगदान बताया। प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने टीम को सफलता की बधाई देते हुए राज्य स्तरीय मैचों के लिए शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply