Advertisement

सड़क हादसे में मौत के बाद भड़का आक्रोश, मुआवजे की मांग पर रास्ता जाम

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के सीधावनी में 3 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गयी। मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

बताया गया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पिंडराजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए चास स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर राहगीर की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने सड़क पर आवागमन रोक दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस के अनुसार, इस तरह के मामले में मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर बातचीत नहीं करते, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *