Advertisement

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल चित्रगुप्त महतो ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो 28 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू पंचायत के हरिजन टोला रहिवासी तिलेश्वर घासी के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार इस दौरान झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो ने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। महतो ने कहा कि किसी अपने को खोने का दु:ख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

मौके पर मौजूद झामुमो के वरिष्ठ नेता दीपक कुमार नायक ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हैं। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *