Advertisement

श्रमिक नेता वरुण सिंह के नेतृत्व में जारंगडीह कोलियरी में मजदूरों ने किया काम ठप्प

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी में 9 नवंबर को प्रथम पाली के मजदूरों ने काम बंद कर दिया। नेतृत्व इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह कर रहे थे।

आरसीएमएस रीजनल सचिव वरुण सिंह के अनुसार आंदोलनरत मजदूरों का कहना था कि दीपावली के दिन का पे हॉलीडे छुट्टी कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन ने बदलकर 25 दिसंबर क्रिसमस डे के दिन कर दिया है, जो सरासर गलत फैसला है।
श्रमिक नेता सिंह ने प्रबंधन से कहा कि वैसे श्रमिक जो नवंबर माह में अवकाश प्राप्त करेंगे उनको इस फैसले से भारी नुकसान होगा तथा प्रबंधन का यह तुगलकी फरमान नहीं चलेगा, इसलिए पे हॉलीडे का तारीख 25 दिसंबर से बदलकर 15 नवंबर छठ पूजा के दिन कर दिया जाए।

इधर मजदूर आंदोलन को देखते हुए जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी पी के सेनगुप्ता एवं कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष एचआर माधुरी मडके ने यूनियन नेता सिंह से कहा कि पे हॉलीडे की तारीख को बदलने के लिए एक दिन का समय दिया जाए, तब जाकर मजदूर अपने काम पर गए एवं तारीख नहीं बदलने पर पुनः 10 नवंबर को काम बंद करने का निर्णय लिया गया।

आंदोलन में आरसीएमएस रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह के अलावा किशुन मंडल, मोहम्मद अयूब, लक्ष्मण राम, तामेश्वर पटवा, राकेश सिंह, मोहम्मद जाहिद आलम, रामचंद्र मंडल, दूधनाथ सिंह, मुंद्रिका महतो, विक्की घासी, राम खेलावन, मोहम्मद शमीम अंसारी, दिलेश्वर महतो, कृष्णा साव तथा अन्य दर्जनों शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *