Advertisement

रैयत कर्मचारियों की भूख हड़ताल के समर्थन में पहुंचे जगन्नाथ रजवार

सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, नहीं हुई कोई पहल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सियालजोरी स्थित ईएसएल वेदांता के 102 रैयत कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 5 अक्टूबर को सातवें दिन भी जारी रही। किसान नेता सह चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार धरना स्थल पर पहुंचे और रैयत कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

इस अवसर पर जगन्नाथ रजवार ने कहा कि प्रबंधन की हठधर्मिता, सरकार की उदासीनता और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण रैयत कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में कार्यरत रैयत कर्मचारियों को कंपनी के दर्जे से हटाकर ठेकेदार के अधीन किया जा रहा है। कहा कि रैयत कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने के बजाय स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मूकदर्शक बने हैं।

रजवार ने ईएसएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि रैयत कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय रहते सकारात्मक पहल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन, सरकार और सरकार के प्रतिनिधियों की होगी।

मौके पर जेएलकेएम नेता राजू महतो, सिमंत रजक, राकेश कुमार महतो, अंकित कुंभकार, राजू टुडू, अरुण कुमार महतो सहित भूख हड़ताल पर बैठे रैयत कर्मचारी लक्ष्मण महतो, रथु रजवार, विजय कुमार महथा, ताहिर अंसारी, चिरंजीत गोराई, जय प्रकाश शर्मा, पंकज रजवार, प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार महतो, नितिश कुमार दास, दिनेश कुंभकार, अजीत पाठक, पंकज शेखर, काजल हाजरा, राज कुमार, नरेंद्र शर्मा, हसन बाबू, बेलाल अंसारी, मुकेश कुमार महतो, सरफराज अंसारी, निवास चौधरी व् अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *