Advertisement

मिथिला अकादमी में बच्चों ने याद किए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल बोकारो में एक अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अमर प्रसाद, उप प्राचार्य देव दुलाल मित्रा एवं समस्त शिक्षकगणों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने कविता सुनाया और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने भाषण के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा के संदेश और शास्त्रीजी के जय जवान, जय किसान के नारे को याद किया। प्राचार्य अमर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि, गांधीजी ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, तो शास्त्रीजी ने सादगी और ईमानदारी से देश सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आज के बच्चों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

उप प्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया है। उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शास्त्रीजी के जय जवान, जय किसान नारे के साथ उनकी सादगी व ईमानदारी के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *