Advertisement

भाजपा कसमार मंडल की बैठक में संगठन मजबूती व् सेवा संकल्प अभियान पर मंथन

पीएम के जन्मदिवस से शुरू होनेवाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाना लक्ष्य

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भाजपा कसमार मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में 7 सितंबर को आयोजित की गयी। बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को कसमार मंडल में व्यापक रूप से सफल बनाया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजनों के बीच रहकर सेवा कार्य करने का आह्वान किया। यदुनंदन जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान कार्यकर्ताओं को समाज के जरूरतमंदो तक पहुंचने का अवसर देगा। पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटें। रामलाल ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाएं। भवानी प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव में संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। पार्टी के विचारों और जनहित के कार्यों को आमजनों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी। मनीष कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा कार्यक्रमों में जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
अशोक कुमार महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करना चाहिए।

बैठक में गोपाल दसौंधी, महेंद्र प्रसाद यादव, दिनेश कुमार सिंह, अजय ठाकुर, कमलेश जायसवाल, संतोष कुमार महतो, कृष्णा किशोर जायसवाल, कैलाश महतो, सुदामा महतो, कैलाश चंद्र महतो एवं बजरंगी प्रजापति ने भी अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *