Advertisement

बोकारो में आज धूमधाम से मनाई जाएगी भारत-रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। चित्रगुप्त महापरिवार और लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में 2 अक्टूबर को भारत-रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शास्त्री चौक सेक्टर-6 गोलम्बर (टीवी टावर के पास), बोकारो में आयोजित होगा।

​जानकारी के अनुसार आयोजकों ने सभी शहरवासियों को सपरिवार उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। ​मुख्य अतिथि एवं विशिष्टजन कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के सांसद ढुलू महतो करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक प्रिय रंजन उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बोकारो विधायक श्वेता सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा सहित कई प्रमुख नागरिकवृंद उपस्थित रहेंगे।

​आयोजकों के अनुसार सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुबह ​10:15 बजे अतिथियों का स्वागत, ​10:30 बजे दीप प्रज्वलन, ​11 बजे पुष्पांजलि,​11:15 बजे जय जवान कार्यक्रम, ​11:30 बजे जय किसान कार्यक्रम, दोपहर ​12 बजे अतिथियों का सम्बोधन, ​12:50 बजे धन्यवाद ज्ञापन शामिल है। ​चित्रगुप्त महापरिवार एवं लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में रहिवासियों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *