विधायक ने छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने 13 नवंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट और फुसरो हिन्दुस्तान पुल स्थित दामोदर नदी छठ घाट पहुंच कर महापर्व छठ की तैयारियों का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार विधायक ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा लिया तथा उपस्थित फुसरो नगर परिषद और सीसीएल के अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि इस छठ घाट पर हजारों छठव्रतियों के साथ लाखों श्रद्धालु आते हैं। अर्घ के दौरान छठव्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान सभी को रखना है। कहा कि छठ घाट की पूरी तरह से सफाई हो, लाइट की समुचित व्यवस्था और सुरक्षा का इंतजाम होने चाहिए। साथ ही कहा कि आज शाम को तेनुघाट डैम से दामोदर नदी मे पानी खोला जायेगा।

मौके पर बेरमो के अंचल अधिकारी (सीओ) संजीत कुमार, नप फुसरो के कार्यपालक पदाघिकारी राजीव रंजन, नप अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी, सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार, बेरमो के प्रभारी थाना प्रभारी अरूण कुमार, बेरमो चैम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष आर, उनेश और कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिंह, फोरमेन मोहम्मद हसनैन व राजेन्द्र महतो, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, मजदूर नेता हरेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, गणेश मल्लाह, उदय सिंह, रोशन सिंह, जय प्रकाश दूबे, विजय सिंह, घनश्याम प्रसाद, नागेन्द्र सिंह, संदीप भरद्वाज, रवि छाबड़ा, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार चांडक, शंभु यादव, फुसरो नप के राजीव कुमार, शंकर राम आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply