Advertisement

चैंबर ऑफ कॉमर्स बेरमो द्वारा नहाय खाय पर छठ व्रतियों के बीच कद्दू वितरण

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को हुई। इस पावन अवसर पर छठ के पहले दिन बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच चार विक्टल कद्दू का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो चैंबर ऑफ कॉमर्स फुसरो की ओर से स्थानीय रामरतन उच्च विद्यालय रूद्रा बैटरी के समीप स्टॉल लगाकर छठ व्रतियों के बीच कद्दू का वितरण किया गया। इस अवसर पर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष आर. उनेश ने कहा कि छठ महापर्व में प्रत्येक वर्ष कद्दू का वितरण किया जाता है।

इस वर्ष लगभग दो क्विंटल कद्दू का वितरण क्षेत्र के छठवर्ती महिलाओं व पुरुषों के बीच किया गया। कहा कि छठ मईया की आशीर्वाद व कृपा से पिछले कई वर्षों से सेवा कर रहे है।
मौके पर चैंबर अध्यक्ष आर उनेश, कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिंह सहित बृज बिहारी पांडेय, जवाहर लाल यादव, भाई प्रमोद सिंह, नरेश गुप्ता आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *