सभी कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है-जीएम
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के सीसीएल के बीएंडके और ढोरी क्षेत्र के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 सितंबर को प्रबंधन की ओर से समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी।
ज्ञात हो कि, सितंबर माह में बीएंडके क्षेत्र के 7 कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं। क्षेत्र के आफिसर्स क्लब करगली में आयोजित समारोह में जीएम प्रोडक्शन सुघीर सिंह सहित एसीसी सदस्यों ने माला पहना कर व शॉल ओढ़ा कर, सेवा अवधि प्रमाण पत्र के अलावे उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह ने किया। इस अवसर पर अघिकारी व यूनियन प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे।
ढोरी क्षेत्र के महिला क्लब में सेवानिवृत्त सात कर्मियों को आयोजित विदाई समारोह में ढोरी जीएम राजीव कुमार सिंह सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया।

मौके पर जीएम सिंह ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। लेकिन सेवानिवृत्ति तो एक निश्चित समय में होना ही पड़ता है। परंतु ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए विदाई भी अपने आप में एक उपलब्धि से कम नहीं है।
अब जीवन का शेष समय परिवार के साथ पूरी तरह से बेहतर से बिताएं, यही शुभकामना मेरी ओर से है। विदाई समारोह का संचालन प्रबंधक मानव संसाधन सुरेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार सहित यूनियन प्रतिनिधि विनय सिंह, जयनाथ मेहता, सूरज महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply