आश्वासन के तहत बिजली आपूर्ति पर अड़े ग्रामीण रहिवासी
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र प्रबंधन द्वारा पूर्व में अधिग्रहीत भूमि पर प्रस्तावित सोलर प्लांट स्थापना को लेकर घेराबंदी कार्य शुरू किया गया था, जो लगभग 16 एकड़ भूमि पर घेराबंदी और 9 एकड़ भूमि पर की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार बीते सितंबर महीने की प्रथम सप्ताह से ही रैयतों द्वारा उक्त सोलर प्लांट का निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है। मामले को लेकर जगत प्रहरी संवाददाता ने घेराबंदी कार्य स्थल का 7 नवंबर को जायजा लिया, जहां समस्त बड़े वाहन आदि खड़े थे।
इस संबंध में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र की महाप्रबंधक कार्यालय में पदस्थापित महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष ईएंडएम जयशंकर प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो घेराबंदी हुई है और जो रुकी है, उसे पूरी करने के उपरांत 8 एकड़ भूमि चिन्हित करना है। कहा कि प्रारंभिक घेराबंदी में पंचायत समिति सदस्य सह रैयत इंद्रजीत मंडल का सराहनीय सहयोग मिला।
पंसस मंडल ने कहा कि पूर्व एग्रीमेंट के तहत प्रबंधन ग्रामीणों की विद्युत सहित मांगो को पूरी करने के प्रति सक्रिय हो और तुरंत कार्य शुरू करे तो घेराबंदी का स्थगित कार्य भी होगा और शेष 8 एकड़ भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि वर्तमान में प्रबंधन की ओर से बिजली के कई खंभे गाड़े गए हैं।
![]()













Leave a Reply