रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता दीपक कुमार नायक बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम पंचायत दांतू के पुरुबटांड़ रहिवासी रामरतन महतो के पुत्र के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया तथा परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
इस अवसर पर झामुमो नेता नायक ने कहा कि किसी अपने के असमय निधन से परिवार पर जो दुःख और पीड़ा आती है, उसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। यह अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक क्षण है। दिवंगत के निधन से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि जीवन और मृत्यु प्रकृति का शाश्वत सत्य है, लेकिन किसी प्रियजन का बिछड़ना मनुष्य के जीवन में गहरा शून्य उत्पन्न कर देता है। दिवंगत आत्मा की स्मृतियां सदैव परिवार एवं समाज के बीच जीवित रहेंगी। कहा कि ईश्वर से हमारी विनम्र प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें।
नायक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है। सुख-दुःख में आमजनों के साथ खड़ा रहना हमारी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज के प्रत्येक रहिवासी के दुःख-दर्द में सहभागी बनना ही सच्ची मानवता है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। अंत में उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
![]()













Leave a Reply