Advertisement

डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा में लंबित कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 6 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

समीक्षा क्रम में उपायुक्त झा ने कहा कि डीएमएफटी की योजनाओं का लाभ संबंधित क्षेत्रों के रहिवासियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को चिह्नित कर उनका त्वरित निराकरण करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और अनावश्यक देरी से बचने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह तथा पीएमयू के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *