Advertisement

झारखंड राज्य के जन्मदाता जननायक बिनोद बिहारी महतो को मिले भारत रत्न-जगन्नाथ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तिरंगा मोड़ आसनबनी कि ओर से बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति द्वारा 23 सितंबर को झारखंड राज्य के जन्मदाता जननायक बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जन्म जयन्ती मनायी गयी।

इस अवसर पर तिरंगा मोड़ पर उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया। अध्यक्षता किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार तथा संचालन जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार ने किया।

इस अवसर पर जगन्नाथ रजवार ने कहा कि जननायक बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड राज्य के सपना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा राजनीतिक दल का गठन किया था। झामुमो गठन के उपरांत 4 फरवरी 1973 की पहली अधिवेशन में वे पहला अध्यक्ष बने और झारखंड राज्य निर्माण के लिए आन्दोलन चलाया। आन्दोलन के दौर में चन्दनकियारी के इसी माटी में 18 नवम्बर 1978 को पहली बार आयोजित जनसभा में बिनोद बाबू, कॉमरेड ए. के. राय, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पूर्व सांसद टेकलाल महतो, पूर्व विधायक शिवा महतो, के एस चटर्जी, शशि भुषण बाउरी, हारु रजवार, पुर्व मुखिया सीताराम महतो, पुर्व विधायक आनन्द महतो, दुर्गा चरण महतो आदी ने झारखंड राज्य निर्माण का पाठ पढ़ाने से गरिब, शोषित, पिड़ित, वंचितों का भगवान बन कर खड़े हुए।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वे विधायक, लोकसभा सदस्य चुने गये। लोकतांत्रिक देशों में से सिर्फ व सिर्फ भारतीय लोकसभा सत्र के दौरान बिनोद बाबू की ही एक निधन हुआ था। उनके निधन के उपरांत उनके सम्मान के लिए सरकार व विपक्ष, शासन-प्रशासन की बड़ी उदासीनता से उन्हें उचित सम्मान से वंचित की गई।

उनके शताब्दी जयंती में रजवार ने सरकार से मांग किया कि जननायक बिनोद बिहारी महतो भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। मौके पर झारखंड आन्दोलनकारी नेता दुर्गा चरण महतो, राजु टुडू, विभुति मुर्मू, सुदाम कुमार गोस्वामी, राजीव रजवार, संतोष बाउरी, गौतम कुम्भकार, शिबू रजवार, प्रफुल्य कुम्भकार, वृन्दावन रजवार, शिव चरण महतो, दिलीप कुमार महतो, अर्जुन महतो, भीम महतो आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *