रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जैन मिलन बोकारो के तत्वावधान में 4 अक्टूबर को विश्व मैत्री दिवस का गरिमामय आयोजन उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल हुए।
इस अवसर पर जैन मिलन बोकारो के अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि क्षमा, सद्भावना और मैत्री की भावना समाज व मानवता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सचिव आलोक जैन ने बताया कि समारोह के दौरान अनिल बैद, किरण पारख, ऋषिका कोठारी, अंजू बैद, विनिता बैद, अखिलेश बम, शिल्पा सेठ, दीपक दोसी, सुरेंद्र जैन और सोनल देसाई का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर भावभीना बहुमान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सभी ने मन, वचन और काया से जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से मिच्छामि दुक्कड़म कहकर क्षमा याचना की तथा आपसी भाईचारे और मैत्री भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं मिलन समारोह में नताशा जैन एवं शांतिलाल लोढा ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। डॉ महेंद्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच का संचालन सुशील बैद ने किया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ महानुभाव, जैन मिलन के पदाधिकारी सहित बिनोद चोपड़ा, बजरंग लाल चोड़डिया, चंदन बांठिया, अंकित जैन, विपुल मेहता, डॉ एमएल चोड़डिया, सुभाष जैन, पियूष जैन, सरोज जैन, रेणु चोड़डिया, अलका जैन, प्रकाश कोठारी, बबीता कोठारी, राजेश कोठारी, दीपक सेठ, विमल सेठ, अशोक बांठिया, कमल कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply