Advertisement

चित्रांश परिवार की बैठक में चित्रगुप्त पूजा की तैयारी पर चर्चा, 11 नवंबर को आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के बक्सी में 9 नवंबर को चित्रांश परिवार की एक बैठक चित्रगुप्त पूजा स्थल पर आयोजित किया गया।

अध्यक्षता शशिभूषण प्रसाद बक्सी ने की। आयोजित बैठक में परिवार को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा परिवार के विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में चित्रगुप्त पूजा एवं यम द्वितीया के अवसर पर भाई-बहन के स्नेह के पर्व को ध्यान में रखते हुए आगामी 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद दिन में सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन होगा। वहीं, रात्रि में बक्सी चित्रांश परिवार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके पश्चात रात्रि भोज की भी व्यवस्था रहेगी।

बैठक में पूजा को भव्य एवं सफल बनाने के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मौके पर रतन किशोर बक्सी, कार्तिक प्रसाद बक्सी, अशोक प्रसाद बक्सी, भागीरथ प्रसाद बक्सी, कुमार कौशलेश, कुमार अनिमेष, बक्सी धीरेंद्र प्रसाद, रविंद्र कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, बसंत कुमार सिन्हा, अनंत कुमार सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, पंकज कुमार सिन्हा, गोपू, अभिषेक सिन्हा उर्फ बबलू, सूरज सिन्हा, अंशु सिन्हा, मेहुल सिन्हा, कुमार उत्कर्ष सहित बक्सी चित्रांश परिवार के कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *