विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। राज्य सरकार द्वारा उचित मान सम्मान नहीं मिलने को लेकर झारखंड आंदोलनकारीयों ने 30 सितंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया में मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आंदोलनकारीयों ने उचित मान सम्मान नहीं मिलने की बात कही।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में गोमिया चौक को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने पूरी तरह से सड़क जाम कर दिया। जाम से सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी। झारखंड आंदोलनकारीयों ने एक स्वर में कहा कि इस सरकार को नींद से जगाने के लिए हमें सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उचित सम्मान के लिए आज वह झारखंड में आंदोलन कर रहे हैं। सरकार से उनका कहना है कि कई लड़ाई लड़ने के बाद झारखंड अलग हुआ। राज्य स्थापना के 26 वर्ष हो चुके हैं, किंतु आज तक उन्हें ना सम्मान मिला और ना ही पेंशन मिला। चिन्हित आयोग बंद हो चुका है, उसे पुनः चालू कर आंदोलनकारी को फिर से चिन्हित किया जाए।
आंदोलनकारीयों ने कहा कि खुद गुरुजी ने कहा था जो आंदोलन में डुग डुगी भी बजाए हैं वह भी आंदोलनकारी हैं। आंदोलनकारीयों के शहादत के कारण झारखंड में सरकार बनी, लेकिन फिर भी आज तक सही रूप से आंदोलनकारीयों को मान सम्मान नहीं मिला। विवश होकर सड़क को जाम करना पड़ रहा है, ताकि उन्हें उनकी पहचान मिल सके। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष कुलेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष वीर सिंह बेसरा, सचिव लवनाथ देव, सदस्य दरबारी मांझी, श्याम देव सोरेन, निर्मल रजवार, हरि प्रजापति, दिनेश रविदास, विनोद रविदास, हीरालाल मांझी आदि दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply