Advertisement

आरकेएमयू प्रतिनिधिमंडल ने बीएंडके महाप्रबंधक से की शिष्टाचार मुलाकात

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। एचएमएस से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) प्रतिनिधि मंडल ने 9 नवंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट की। जीएम से भेंट में मजदूर समस्या पर चर्चा की गयी।

जानकारी के अनुसार बीएंडके एरिया की क्षेत्रीय कमेटी
के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के झा से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ भेंटकर दीपावली और सफल कार्यकाल के लिए
शुभकामना दी। साथ हीं बीएंडके क्षेत्र की प्रगति और श्रमिकों
के कल्याण के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी।

बताया जाता है कि भेंट के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एरिया की प्रगति, उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने और कार्य कुशलता बढ़ाने में प्रबंधन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।महाप्रबंधक ने श्रमिक संगठन के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रबंधन श्रमिकों की समस्याओं का निदान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। साथ ही उन्होने परिचात्मक बैठक करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आरकेएमयू बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव कुणाल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अमित तिवारी सहित प्रदीप कुमार नंदी, ललित कुमार अग्रवाल, महेंद्र कुमार ठाकुर, शिबू राम, प्रेमचंद, संतोष कुमार, अशोक कुमार नोनिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *