Advertisement

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में 70 बीयर व 22 बोतल विदेशी शराब जब्त

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में अवैध विदेशी शराब की बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी में 70 बीयर तथा 22 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला के हद में माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला एवं घोईचा टोला में अवैध विदेशी शराब की बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई। आहार टोला में कृष्णा मुर्मू की दुकान पर तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की। मामले में पुलिस ने कृष्णा मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दुकान से रॉयल चैलेंजर 180 एमएल की 11 बोतल, 375 एमएल की 11 बोतल, किंगफिशर बीयर 650 एमएल की 36 बोतल और बडवाइजर बीयर 650 एमएल की 12 बोतल बरामद की गयी है। कुल 70 बोतल बीयर और 22 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई।
मामले में बीते 2 अक्टूबर को माराफारी थाना कांड क्रमांक-81/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी बीएनएस की धारा 292, 274, 275, 132 एवं 3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपी कृष्णा मुर्मू आहार टोला रहिवासी स्व. बिनु मुर्मू का पुत्र है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी संजय कुमार, पुअनि सतेन्द्र पासवान, सअनि रविन्द्र मांझी, आरक्षी अबोध रजवार, हवलदार अविन्द कुमार सिंह, आरक्षी राजेश कुमार सिंह और अजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *