Advertisement

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ‎चास प्रखंड के घटियाली स्कूल के समीप 9 नवंबर की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सामन्तो कुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और देखते देखते उसकी सांसें थम गई।
‎ ‎​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सामन्तो कुमार महतो (पिता- स्व. बैजनाथ महतो) बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के तिलैया रहिवासी था।

वह बोधगोड़ा साइड से अपने घर तिलैया लौट रहा था, इस दौरान उक्त भीषण हादसा हो गया। ‎​घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *