प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत में दो अलग अलग मुहल्ले में दो रहिवासियों की हुई मौत काफी दुखद बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना अंगवाली दक्षिणी पंचायत के झोपरोटांड़ आदिवासी मुहल्ले की आंगनवाड़ी सेविका उर्मिला देवी की है। मृतका कैंसर से पीड़िता थी। उनकी मौत उनके घर पर बीते 19 मई को हो गई।
हालांकि परिजन उसकी चिकित्सा करा रहे थे। बीते 19 मई की शाम को घर लाने के बाद उन्होंने दम तोड़ दी। वह अपने पीछे पति सहित दो पुत्र, दो पुत्रियों को छोड़ गई है। पंचायत प्रतिनिधियों में पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन, पूर्व मुखिया अशोक प्रगनेत, पंसस जीतलाल सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी, पूर्व उप मुखिया गणेश सोरेन, पेटरवार प्रखंड कॉऑर्डिनेटर संयुक्ता गुप्ता, सेविकाएं सुनीता, ललिता, यशोदा, हिना, बीना, पानमति, सुकुरमनी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया किरण देवी आदि ने मृतका के आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
दूसरी घटना इसी पंचायत के टोला मधुपुर रहिवासी मुखलाल यादव के युवा पुत्र कौशल यादव, जिसकी सड़क दुर्घटना में घायल होने के पर बोकारो स्थित केएम मेमोरियल में ईलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में 20 मई को मौत हो गई। कौशल के आकस्मिक मौत पर मधुपुर सहित अंगवाली के रहिवासियों ने शोक जताया है।मृतक का दो छोटा पुत्र है। बताया जाता है कि मुखलाल लंबे समय से अंगवाली गांव में ही घर बनाकर व्यवसाय करता रहा है। अस्पताल में मृत्यु के बाद शव की पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस द्वारा सौंप दिया गया।
![]()













Leave a Reply