Advertisement

ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट द्वारा बंद का तेनुघाट में व्यापक असर

ऑनलाइन व् नकली दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं मेडिकल दुकानें

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय केमिस्ट बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में भी दवा दुकाने बंद देखने को मिला।

इसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दवा व्यवसायियों ने नकली दवाओं की बिक्री, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यवसायियों ने सभा आयोजित की। सभा में वक्ता राकेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है।

ज्ञात हो कि बंद के समर्थन में पोस्टर और बैनर लगाए गए। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नकली दवाओं और नशीली दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि, बंद के दौरान आवश्यक और इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया। मौके पर श्रीनारायण मेडिको, मनोरमा फार्मा, बजरंग मेडिकल, भावना मेडिकल, मां मेडिकल समेत अन्य कई दुकानों के दवा व्यवसायी बंद के समर्थन में मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *