प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के एक प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु के मैसूर में मौत की सूचना है। परिजनों ने सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया सिंगली टोला रहिवासी बुचु गंजू का 46 वर्षीय पुत्र राजू गंझू घर परिवार पालने के लिए बेंगलुरु के मैसूर में टावर लाइन में कार्यरत था। परिजनों के पास वहां से फोन पर बात होती है कि वह गिर गया है और पैर में चोट लगी है। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा है। वही के स्थानीय अस्पताल में बीते 19 मई को उसके पैर का ऑपरेशन हुआ। उसके बाद फिर फोन आया कि राजू की मौत हो चुकी है।
बताया जाता है कि राजू गंझू के मौत की खबर सुनते हीं उसकी पत्नी और बच्चे बिलख बिलख कर रोने लगे, वही उसके परिजन हैरान परेशान होकर इधर-उधर दौड़ने लगे कि अब शव गोमिया तक कैसे पहुंचेगी। परिजन मंत्री योगेंद्र प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के पास गुहार लेकर पहुंचे। विधायक प्रतिनिधि ने मंत्री से बात कर हर संभव मदद करने की बात कही और शव को गोमिया मृतक निवास स्थान तक लाने की बात कही।
बताते चले कि गोमिया प्रखंड के अब तक दर्जनों प्रवासी मजदूर की मौत हो चुकी है। प्रवासी मजदूर अपने घर से आजीविका के लिए जिंदा जाते हैं, लेकिन जिंदा लौटते नहीं है। वही इस घटना से स्थानीय रहिवासी स्तब्ध हैं और परिजन व्याकुल स्थिति में है।
![]()













Leave a Reply