एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर शहर के कर्पूरी संभागार में कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड रामदेव वर्मा के 4थे स्मृति दिवस पर 22 मई को सेमिनार का आयोजन किया गया है।
भाकपा माले राष्ट्रीय महासचिव कॉ दीपंकर भट्टाचार्य की अगुआई में बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज विषयक सेमिनार को सफल बनाने के उद्देश्य भाकपा माले द्वारा 20 मई को ताजपुर बाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों एवं बाजार क्षेत्रों में रहिवासियों से संपर्क अभियान चलाकर सेमिनार में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
अभियान के दौरान माले कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर एवं प्रचार सामग्री लेकर आम जनता को सम्मेलन के उद्देश्य और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। नेताओं ने कहा कि सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र-युवा एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी तथा जनसरोकार के सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, मजदूरों-किसानों की समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आमजनों को सेमिनार में शामिल होकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
जानकारी देते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जनसंपर्क अभियान में स्थानीय भाकपा माले नेताओं यथा आसिफ होदा, मो. एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता, लखींद्र पासवान, मो. इस्लाम, राजकिशोर महतो समेत अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनों में सेमिनार को लेकर उत्साह देखा गया।
![]()













Leave a Reply