Advertisement

विधायक बेरमो से मिला आरसीएमयू प्रतिनिधि मंडल

विधायक को क्षेत्र के जलवंत समस्याओं से कराया गया अवगत-अजय कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। इंटक से संबद्ध आरसीएमयू का एक प्रतिनिधिमंडल बीते 19 मई को बेरमो विधायक व यूनियन के अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह से रांची स्थित आवासीय कार्यालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मिलकर क्षेत्र के मजदूर समस्याओं से अवगत कराया।

उक्त जानकारी यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 20 मई को दी। उन्होंने बताया कि विधायक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनकर मुख्यालय स्तर के मामले को सीएमडी के समक्ष तथा क्षेत्रीय स्तर के मामले को महाप्रबंधक को निराकरण किया जाने के संबंध में जल्द ही वार्ता करने की बात कही। बताया कि भेंट में बेरमो विधायक ने कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा और उनका वेलफेयर यूनियन की प्राथमिकता है, जिसके साथ कभी समझौता नहीं किया जा सकता।

सीसीएल के कथारा क्षेत्र में डॉक्टर, प्रबंधक एचआर तथा असैनिक विभाग में अभियंता की कमी को लेकर सीएमडी से वार्ता करने की उन्होंने बात कही है। साथ ही कहा कि श्रमिकों का वेलफेयर क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा नजरअंदाज नहीं हो इस पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही विधायक क्षेत्र का दौरा करेंगे और जिस प्रकार मजदूरों का विश्वास और भरोसा संगठन के ऊपर कायम है उसे और मजबूती देने का कार्य करेंगे। कहा गया कि केंद्र सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकार का हनन कर रहा है। पूर्व में जो सुख सुविधा श्रमिकों को प्रदत्त थी, उसमें निरंतर कटौती जारी है। यह मजदूर के जीवन में वर्तमान सरकार के अच्छे दिन के संकेत हैं, जिससे श्रमिकों में गहरा आक्रोश है। प्रतिनिधि मंडल में उपरोक्त के अलावा नरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *