Advertisement

थाना चौक में नुक्कड़ नाटक द्वारा आमजन को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना चौक में 20 मई को नुक्कड़ नाटक के जरिये आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम डीवीसी बोकारो थर्मल के महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर की निगरानी, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन सह नोडल अधिकारी पार्थों सारथी मुखर्जी एवं मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित गया। जिसमें डीवीसी +2 हाई स्कूल के छात्र छात्राओं के समूह द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के महत्व को आमजनों को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन मो. उमैर राशिद ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित डीवीसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आम जनों ने स्वच्छता को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने तथा स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि कर्मचारियों एवं रहिवासियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *