Advertisement

भारत रत्न वाजपेयी की 101वीं जयंती पर सोनपुर के विभिन्न मंडलों में श्रद्धांजलि सभा

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनपुर सदर मंडल पूर्वी, दक्षिणी मंडल एवं नगर मंडल में 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया।

जयंती के मौके भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने तथा सब मिलकर भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए काम करने का सामूहिक संकल्प लिया। बताया जाता है कि सोनपुर सदर मंडल पूर्वी द्वारा दुधैला पंचायत में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपयी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह छोटू तथा संचालन महामंत्री अनिल सक्सेना ने की।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबचन सिंह, महामंत्री गुड्डू महतो, भाजयुमो जिला मंत्री दिव्यांशु गौतम, भरपुरा पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, उदय सिंह, उपाध्यक्ष राकेश दांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियरंजन, सतेंद्र सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित होकर पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने पुर्व पीएम बाजपेयी को महान नेता एवं कवि बताते हुए कहा कि अटलजी ने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी कविताएं, उनके भाषण और उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
“लहरों से डरकर नौका नहीं रुकती, तूफानों के रहते भी आगे जहाज चलते हैं, हिम्मत रखो, बढ़ते रहो, कुछ भी असंभव नहीं। आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें तथा हम सब मिलकर भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए काम करें का संयुक्त रूप से संकल्प लिया गया।

सोनपुर दक्षिणी मंडल ने दी वाजपेयीजी को श्रद्धांजलि

सोनपुर दक्षिणी मंडल के सबलपुर बभनटोली में वशिष्ठ निवास प्रांगण में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया। समारोह का संचालन महामंत्री अविनाश कुमार ने किया।

इस अवसर पर महामंत्री मंगल यादव, धनंजय शर्मा, पवन कुमार गगन, जिला मंत्री दिब्यान्शु गौतम, गंगाजल पंचायत अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत अध्यक्ष राकेश शर्मा, उत्तरी पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार, सोनपुर दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमर कुमार सिह, युवा मोर्चा आईटी सेल के आदर्श कुमार आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक थे स्व.अटल बिहारी वाजपेयी-विधायक

विधायक का अंग – वस्त्र से किया गया सम्मानित

सोनपुर नगर मंडल भाजपा द्वारा भाजपा कार्यालय रजिस्ट्री बाजार सोनपुर में नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु की अध्यक्षता एवं नगर उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह के संचालन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर विधायक बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह को भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु द्वारा अंग -वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक सिंह ने कहा की राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक, विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन – जन के नेता, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म-जयंती पर वे उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि अटलजी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की थी। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जिनका संविधान व लोकतंत्र की गरिमा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव अटल रहा।

धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया। मौके पर सिवान जिला प्रभारी लालबाबु कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, धनंजय सिंह, कुमार गोपाल सिंह, शशिभूषण कुमार सिंह, नमामी गंगे जिला संयोंजक सुनील दुबे, महेश कुमार, ज्ञान सागर सिंह, राजेश सिंह सोलंकी, संजीव कुमार सिंह, हर्षवर्धन (राहुल), राजेश कुमार राज, अशोक कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, चन्दन कुमार सिंह, राजन कुमार दास, दुर्गा दास, जेपी सेनानी मन्धाता सिंह, नकुल कुमार सिंह, अनवर अली, राणा विमल सिंह, अनीता देवी, अनन्त कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *