Advertisement

शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी रही प्रखंड प्रमुख दिवंगत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चट्टी गांव रहिवासी मंगल पाल की माताजी के श्राद्ध कर्म में 7 अगस्त को प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संबल भी दिया। वहीं श्राद्ध कर्म में उपस्थित गणमान्य जनों के साथ प्रखंड प्रमुख ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जीवन और मृत्यु प्रकृति का अटल सत्य है, लेकिन अपनों का बिछड़ना हमेशा पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में समाज का साथ और संवेदना ही परिवार को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करती है।

प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि किसी मां का साया सिर से उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर उपस्थित आम व् खास जनों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *