रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले बोकारो आदिवासी महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर 7 अगस्त को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव का आमंत्रण कार्ड जारी करते हुए इनफ्लुएंसर्स से अपने-अपने डिजिटल मंचों के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक जनों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोकारो आदिवासी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को सामने लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। कहा कि सोशल मीडिया आज आमजनों तक तेजी से पहुंचने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की भूमिका महोत्सव के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण हो सकती है।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से जिले के रहिवासियों को जनजातीय कला एवं संस्कृति, हस्तशिल्प, लोकनृत्य, पारंपरिक व्यंजन तथा पारंपरिक खेलों से रू-ब-रू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी इनफ्लुएंसर्स से अपील की कि वे अपने डिजिटल मंचों के माध्यम से महोत्सव की जानकारी साझा करें और अधिक से अधिक जनों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर बोकारो जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई है कि 9 अगस्त को बोकारो आदिवासी महोत्सव-2026 में शामिल होकर जनजातीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, लोकनृत्य, पारंपरिक व्यंजन एवं खेलों का आनंद लें तथा झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत से जुड़ें।
![]()













Leave a Reply