Advertisement

पंचायत भवन तेनुघाट में महिलाओं द्वारा मनाया गया सावन महोत्सव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट आई टाइप कॉलोनी शिव शक्ति महिला समिति द्वारा तेनुघाट पंचायत भवन में 7 अगस्त को सावन महोत्सव पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर क्षेत्र की गणमान्य महिला नीलम प्रसाद, गौरी देवी, रतना सिन्हा, सुनीता सिन्हा एवं पूनम सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि सावन हरे भरे होते हैं। यह समय खेत खलियान अन्नदाता की खुशहाली का प्रतीक हैं। खुशहाली के महोत्सव के साथ-साथ सुहागिनों के सोलह श्रृंगार का माह भी धर्मशास्त्र में वर्णित है। कहा कि आज यहां उपस्थित महिलाएं हरी हरी चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, साड़ी पहने हुए दिख रही है, जो काफी आकर्षक नजर आ रही है।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी महिलाओं का स्वागत सुप्रिया सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी महिलाओं ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित महिलाओं ने नृत्य एवं गीत से उपस्थित महिला साथियों का मन प्रसन्न किया। आंखों पर पट्टी बांधकर छोलनी से ताश के पत्तों को उठाने के खेल को देखकर सभी काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे, वही म्यूजिकल चेयर में भी सभी ने अपने-अपने अनूठा अंदाज पेश किया। साथ ही कई तरह के खेल महिलाओं ने दिखाई। समिति के सदस्यों ने महिलाओं के सामाजिक एवं संस्कृति योगदान की काफी सराहना की और बताया कि इस तरह से आपसी भाईचारा से कार्यक्रम संपूर्ण करने में सभी का काफी सराहनीय भूमिका रहा।

इस अवसर पर पूजा देवी, पल्लवी सिन्हा, ज्योति देवी, नंदिनी देवी, श्वेता सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, बॉबी कटरियार, शालिनी कुमारी, सोनी देवी, अनीता विश्वनाथन, अमिता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता कटरियार आदि सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *