प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित विवाह मंडप में भाजपा अंगवाली मंडल की मासिक बैठक 7 अगस्त को आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने की।
इस अवसर पर मंचासिन पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष सह रांची नगर प्रभारी भरत यादव सहित मंडल प्रभारी चंद्रशेखर महथा, ओबीसी मोर्चा के ईश्वर चंद प्रजापति, सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, देवी मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रायः सभी ने पार्टी को उच्च स्तर से बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। संचालन आशीष नायक कर रहे थे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। बैठक में एसआईआर उपरांत मतदाता सूची को भलीभांति अवलोकन की सलाह कार्यकर्ताओं को दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं में रुद्रेश शर्मा, राजकुमार ठाकुर, रामटहल सिंह, रेखा देवी, बजरंगी मिश्रा, मनोज यादव, सोहन करमाली, पीताम्बर, संदीप मिश्रा, दीनदयाल, अशोक नायक, लक्ष्मण रविदास, बिशेश्वर रजवार, संजय कपरदार, प्रकाश महतो, भूषण महली, बटेश्वर मिश्रा, सुरेश गंझू आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply