जांच के क्रम में बीडीओ ने सही पाया आरोप
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो में फर्जी आदिवासी आवासीय विद्यालय के नाम पर बहुत दिनों से बिचौलिए डकार रहे सरकारी राशि का भंडाफोड़ तब हुआ, जब उपायुक्त बोकारो के आदेश पर 7 अगस्त को पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो अपनी टीम के साथ पहुंचकर इसकी गहनता से पड़ताल की।
मालूम हो कि, उक्त गड़बड़ी की सूचना पाकर टुंडी विधायक एवं बीते गिरिडीह लोकसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी रह चुके मथुरा महतो ने बीते 6 अगस्त को रांची स्थित विधानसभा सचिव को एक शिकायत पत्र प्रेषित किया था। इसी के आलोक में संबंधित मंत्रालय द्वारा बोकारो जिला उपायुक्त को त्वरित जांच का आदेश मिला।
बताया जाता है कि पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने जांच क्रम में चांदों ग्राम में ऐसी कोई विद्यालय धरातल में नहीं चलने की बात कही है। बीडीओ महतो के साथ कल्याण पदाधिकारी, बीआरसी कर्मी, जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अशोक मुर्मू की उपस्थिति में जांच की गई, जिसमें विधालय संचालित नहीं पाया गया। जिप सदस्य ने राज्य सरकार से बिचौलिए पर सशक्त कार्रवाई करते हुए आदिवासी आवासीय विद्यालय शीघ्र बनवाने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply