Advertisement

दो बाईको की सीधी भिड़ंत में तीन बाईक सवार युवकों की मौत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़-गोमियां मुख्य मार्ग स्थित जमुनिया डैम के पास तेज रफ्तार दो बाइक (Bike) की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा 12 अप्रैल की दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड बेको गांव के इमरान और शाहिद एक बाइक से बोकारो जिला के हद में गोमियां (Gomiyan) की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रहे केंदुआडीह निवासी केदार साहू की बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी। इसमें तीनों की मौत मौके पर ही हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय रहिवासियों ने शवों को सड़क से हटाकर अस्पताल भेजा।

बताया जाता है कि तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। दुर्घटना में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना हुई है। दोनों ही बाइक काफी तेज गति से एक दूसरे से टकराई, जिससे किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय रहिवासियो की भीड़ थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *