Advertisement

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल विधायक प्रतिनिधि ने दी शोकाकुल परिवार को सांत्वना

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत के ग्राम मायापुर में 9 जुलाई को झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत गोविंद घासी के पुत्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड सचिव मोहम्मद सोहेल अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर, प्रखंड प्रवक्ता धनंजय स्वर्णकार, पंचायत कोषाध्यक्ष प्रकाश हजाम, गर्री पंचायत के उपमुखिया बाबर अंसारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम ने एक भेंट में कहा कि किसी प्रियजन का असमय निधन पूरे परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में समाज और अपनों का साथ ही सबसे बड़ा संबल बनता है। उन्होंने कहा कि मंत्री के निर्देश पर वे शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे हैं, ताकि उन्हें यह विश्वास दिलाया जा सके कि वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *