Advertisement

जरीडीह की उप प्रमुख सिथौनी मुर्मू का सर्पदंश से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड की उप प्रमुख एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (महिला विंग) की प्रखंड कोषाध्यक्ष सिथौनी मुर्मू का 9 जुलाई की शाम सर्पदंश के कारण असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के रहिवासियों ने उप प्रमुख के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार उप प्रमुख सिथौनी मुर्मू अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से जरीडीह प्रखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *