प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत रियल स्कॉलर सोसाइटी बोकारो द्वारा संचालित फैशन डिज़ाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र अंगवाली की महिलाओं द्वारा कपड़े के नई डिजाइन तैयार की है।
केंद्र की प्रभारी प्रशिक्षिका झरना दास ने 9 जुलाई को उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय महिला तथा युवतियों को वस्त्रों की कई डिजाइन बनाने के गुर सिखाया गया। कहा कि इन महिला प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी तैयार की गई वस्त्रों की डिजाइन को दिखाया है, जो आकर्षक तथा अच्छा बाजार पा सकने में सफल होगा। बता दें कि, यहां की प्रशिक्षिका अवकाश में है। बीते एक माह से जिला के हद में बेरमो प्रखंड की प्रशिक्षिका झरना दास इस केंद्र में प्रतिनियुक्त है।
![]()













Leave a Reply