Advertisement

सांसद ने परियोजना प्रधान से मिलकर विस्थापित समस्याओं से कराया अवगत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गिरीडीह संसद ने 9 जुलाई को डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया से विस्थापित समस्या समाधान को लेकिन भेंट की। यहां परियोजना प्रधान ने अपने कार्यालय में सांसद का स्वागत शॉल ओढ़ा कर किया।

इस अवसर पर सांसद सीपी चौधरी ने परियोजना प्रधान से विस्थापित गावों में व्याप्त समस्याओं का जल्द समाधान करने को कहा। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से विस्थापितो का पेप कार्ड बनाने, नया बस्ती का म्यूटेशन कराने, विस्थापित परिवार के बच्चों को स्कूल मे 50 प्रतिशत फीस माफ करने, नया पैनल सूची बनाये, विस्थापित परिवार को इलाज की सारी व्यवस्था डीवीसी द्वारा करने, नया फ्लांट का जल्द डीपीआर तैयार करने, दो सौ यूनिट बीजली डीवीसी प्रभावित क्षेत्र के रहिवासियों को मुफ्त देने की मांग की।

जिस पर डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन ने मांगो को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता भेजने की बात कही। इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक (एचआर) ए कुजूर सहित आजसू नेता दीपक महतो, जितेंद्र यादव, सचिन महतो, रीता देवी, कमलेश महतो, मंजूर आलम, आर मोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *